Wednesday 2 May 2018

Today current affairs today upsc level..... STUDY FOR IAS Preparation group...by... ÃJIT PáNDEY....

स्पेसक्राफ्ट इनसाइट ....by... ÃJIT PáNDEY.... STUDY FOR IAS Preparation group....



हाल ही में अमेरिका के पश्चिमी तट से नासा पहला स्पेसक्राफ्ट इनसाइट लॉन्च करेगी।

  • स्पेसक्राफ्ट इनसाइट को कैलिफोर्निया के वांडेनबर्ग वायुसैनिक अड्डे के कॉम्लेक्स-3 नामक स्पेसलॉन्च से छोड़ा जाएगा।
  • इस स्पेसक्राफ्ट का मुख्य उद्देश्य मंगल पर भूकंप और ताप की जाँच करना है, अर्थात् यह मंगल की गहन आतंरिक संरचना का अध्ययन करेगा।
  • यह स्पेसक्राफ्ट किसी अन्य ग्रह पर भूकंप को मापने के लिये बनाए गए यन्त्र को मंगल ग्रह पर प्रतिस्थापित करेगा जिसके माध्यम से मंगल ग्रह पर आने वाले भूकंप से उत्त्पन्न होने वाली सिस्मिक तरंगों के उपयोग से ग्रह के आतंरिक नक़्शे बनाने में मदद मिलेगी।
  • गौरतलब है कि यह पश्चिमी तट से लॉन्च किया जाने वाला पहला मिशन है। अब तक अमेरिका के पूर्वी तट पर स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर (फ्लोरिडा) से ही अधिकांश इंटरप्लेनेट्री मिशन लॉन्च किये जाते थे।
  • इसके साथ ही यह क्यूबसेट तकनीक पर आधारित पहला अंतरिक्ष परीक्षण होगा।
  • इसके माध्यम से भविष्य के मिशनों हेतु संचार और नौवहन क्षमताओं को जाँचा जा सकेगा।........ AJIT PANDEY  all the best...     

ओमान की चट्टानों में कार्बन खनिजीकरण (carbon mineralization)



हाल ही में वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि ओमान की चट्टानों में कार्बन खनिजीकरण(carbon mineralization) की प्रक्रिया तीव्र गति से हो रही है जो जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मददगार हो सकती है।

  • अरब प्रायद्वीप चट्टानों में स्थित ओमान की शुष्क विशाल चट्टानें  प्राकृतिक रूप से वायुमंडल की कार्बन डाइऑक्साइड के साथ प्रतिक्रिया करते हैं और इसे पत्थर में बदलते हैं।
  • इस प्राकृतिक प्रक्रिया को कार्बन खनिजीकरण कहा जाता है।
  • कार्बोनेट से घिरे कंकड़ और कोयले के टुकड़े सामान्य बजरी को प्राकृतिक मोज़ेक में बदल रहे हैं।
  • कार्बन कैप्चरिंग फॉर्मेशन में पेरिडोटाइट नामक चट्टान मुख्य रूप से शामिल होता है जो समुद्री सागर से जुड़े टुकड़े होते हैं।
  • उत्तरी कैलिफ़ोर्निया, पापुआ न्यू गिनी और अल्बानिया में अन्य स्थानों पर भी पेरिडोटाइट की इसी प्रकार की छोटी मात्रा पाई जाती है।...

निम्नलिखित में से कौन-से देश शंघाई सहयोग संगठन के संस्थापक सदस्य हैं?

A)✔️✔️चीन, कज़ाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान
B)चीन, कज़ाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ईरान, अफगानिस्तान
C)चीन, कज़ाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ईरान, तुर्कमेनिस्तान
D)चीन, तुर्कमेनिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ईरान, पाकिस्ता




शंघाई सहयोग संगठन (SCO) एक यूरेशियन राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा संगठन है, जिसकी स्थापना चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के नेताओं द्वारा 15 जून, 2001 को शंघाई (चीन) में की गई थी।

चीन, कज़ाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस और ताजिकिस्तान ने 1996 मेॱ “शंघाई V” नाम से संगठन की स्थापना शऺघाई मेऺ की । सन 2001 में शंघाई मे आयोजित शिखर सम्मेलन मेऺ उज्बेकिस्तान को इसमें शामिल कर “शंघाई VI” मेऺ बदल दिया गया जो अब शंघाई सहयोग संगठन ( Shanghai Cooperation Organization) या SCO के नाम से जाना जाता है। इसका मुख्यालय बीजिऺग मेऺ है।



भारत और पाकिस्तान को वर्ष 2005 में संगठन के पर्यवेक्षक का दर्जा प्रदान किया गया। रूस के उफा में वर्ष 2015 के सम्मेलन में एससीओ ने औपचारिक तौर पर प्रस्ताव पारित कर भारत और पाकिस्तान को संगठन में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की थी। वर्ष 2016 में उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित 16वीं शिखर बैठक में दोनों देशों ने संगठन में शामिल होने के लिये दायित्व ज्ञापन (Memorandum of Obligation) पर हस्ताक्षर किये। तथा 2017 में अस्ताना में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन की राज्य परिषद के प्रमुखों की बैठक में भारत एवं पाकिस्तान को संगठन के पूर्ण सदस्य का दर्जा प्रदान किया गया।

भारत और पाकिस्तान के पूर्ण सदस्य बनने के बाद अब इसमें अफगानिस्तान, बेलारूस, ईरान और मंगोलिया पर्यवेक्षक देश हैं।


No comments:

Post a Comment

current affairs

ias upsc guide

 https://www.facebook.com/UPSCAJIT