Friday 27 April 2018

Civil Services UPSC IAS के लिए अध्ययन सामग्री (Study Material) ... STUDY FOR IAS group...by... AJIT PANDEY

Civil Services UPSC IAS के लिए अध्ययन सामग्री (Study Material)


जब हम सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिये Study material की बात करते हैं, तो हमें तीन सबसे अधिक महत्वपूर्ण तथ्यों का विशेष ध्यान रखना चाहिए-

1. अध्ययन सामग्री को प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा के अनुसार अलग-अलग बाँटकर नहीं देखना।

2. अपनी शैक्षणिक पृष्ठभूमि के संदर्भ में स्वयं की आवश्यकता को पहचानना; तथा

3. Syllabus एवं Unsolved Papers

यहाँ आपकी तैयारी के लिये जिन पुस्तकों आदि का उल्लेख किया जा रहा है, वे हैं तो सामान्यतया सबके लिए, लेकिन उनका उपयोग अपनी-अपनी जरूरतों के अनुसार किया जाना एक बेहतर नीति होगी। उदाहरण के तौर पर यदि ग्रेजुएशन में आपका भूगोल, राजनीति विज्ञान, इतिहास और अर्थशास्त्र में से कोई विषय रहा हो, तो आप NCERT की सीधे 11वीं एवं 12वीं की किताबों से शुरुआत कर सकते हैं। वैसे यदि आप दसवीं से भी शुरु करते हैं, तो उससे कोई नुकसान नहीं होने वाला। बल्कि हो सकता है कि कुछ फायदा ही हो जाये।
तो आइये, अब अध्ययन सामग्री पर एक निगाह डालते हैं।

1) निम्न विषयों पर NCERT की पुस्तकें :-
– राजनीति विज्ञान (6th से 12th)
– भूगोल (6th से 12th)
– इतिहास (9th से 12th)
– अर्थशास्त्र (9th से 12th)
(2) भारत की राजव्यवस्था – एम.लक्ष्मीकांत

(3) 21वीं शताब्दी में अन्तरराष्ट्रीय सम्बंध – पुष्पेश पंत

(4) भारत का भूगोल – माज़िद हुसैन

(5) आधुनिक भारत का इतिहास – विपिन चन्द्र, अथवा

स्पैक्ट्रम का आधुनिक भारत का इतिहास

(6) आजादी की कहानी – डॉ०विजय अग्रवाल

(7) आजादी के बाद का भारत – विपिन चन्द्र

(8) भारतीय अर्थव्यवस्था – रमेश सिंह

(9) पर्यावरण एवं पारिस्थितिक – माज़िद हुसैन

(10) भारतीय कला एवं संस्कृति – नितिन सिंहानिया अथवा
स्पेक्ट्रम की – भारतीय संस्कृति

(11) भारत की आंतरिक सुरक्षा – अशोक कुमार एवं विपुल

(12) भारत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी – स्पेक्ट्रम

(13) नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि – अरिहंत प्रकाशन,
नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा व अभिरुचि शब्दकोश – एक्सेस पब्लिशिंग

(14) निबंध बोध – स्पेक्ट्रम

(15) CSAT – TMH प्रकाशन

(16) प्रत्येक वर्ष की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट
परीक्षा की तैयारी की तकनीकी के लिये पुस्तकें

1. आप आई.ए.एस. कैसे बनेंगे (भाग-एक) – डॉ०विजय अग्रवाल

 How to become an IAS – Dr. Vijay Agrawal

2. आप आई.ए.एस. कैसे बनेंगे (भाग-दो) – डॉ०विजय अग्रवाल
 अन्य कुछ सामान्य रुचि की सहायक पुस्तकें एवं सामग्री 

1. मुक्त भारत: गुरचरण दास

2. भारतीय अर्थतंत्र: इतिहास और संस्कृति – अमर्त्य सेन

3. भारतनामा: सुनील खिलनानी

4. भारत गांधी के बाद: रामचन्द्र गुहा

5. भारत नेहरु के बाद: रामचन्द्र गुहा

6. सत्य के प्रयोग: महात्मा गांधी

7. भारत एक खोज: जवाहर लाल नेहरु

8. स्वराज्य: अरविन्द केजरीवाल

9. उभरते भारत की तस्वीर: नंदन निलेकनी

10. संस्कृति के चार अध्याय: रामधारी सिंह दिनकर

11. संस्कृति का प्रश्न: जे. कुष्णमूर्ति

12. समय और संस्कृति: श्यामाचरण दुबे

13. किसकी सदी किसकी सहस्त्राब्दी: एजाज़ अहमद

14. इस अंधेरे समय में विचार: विजय 



... thanks blessing you also....

......

No comments:

Post a Comment

current affairs

ias upsc guide

 https://www.facebook.com/UPSCAJIT